आ डिग्री आस्ट्रेलिया

Submitted by Hindi on Sat, 12/25/2010 - 10:46
आ डिग्री आस्ट्रेलिया और न्यूगिनी के बीच उथले आरागुरा समुद्र में द्वीपों का एक समूह है। यह तनवेसर नामक एक बड़े द्वीप तथा 90 छोटे-छोटे द्वीपों को मिलकार बना है। ये द्वीप 5 डिग्री 18फ़ द.अ. से 7 डिग्री 5फ़ द.अ. और 13 डिग्री पू.दे. से 135 डिग्री पू.दे. के बीच स्थित हैं। इन द्वीपों का क्षेत्रफल 3,244 वर्ग मील है। बनवेसर तीन संकरी शाखाओं द्वारा बंटा हुआ है। सभी द्वीपों की ऊँचाई कम है। ये द्वीप मूंग के बने हैं और जंगलों से ढंके हैं। तटीय भाग दलदली है। यहाँ की वनस्पति मुख्यत: केतकी (स्क् डिग्री पाइन), नारियल और ताड़ के पेड़ हैं। यहाँ की उपज साबूदाना, नारियल, ईख, मक्का, तंबाकू तथा सुपारी है। यहाँ पर मोती निकालना तथा शार्क मछली का शिकार भी मुख्य पेशे हैं। इस द्वीपसमूह का पता 1606 ई. में डच लोगों को लगा और 1623 ई. में इसपर उन लोगों का अधिकार हो गया। यह सन् 1947 ई. के चेरीलून समझौते के अनुसार इंडोनेशिया के अधिकार में आ गया है। यहाँ की राजधानी तथा बंदरगाह डोबो है। (नृ.कु.सिं.)