उपभू ज्वार (Perigean tide)

Submitted by Hindi on Thu, 04/21/2011 - 10:56
जब चंद्रमा पृथ्वी से निकटतम दूरी पर (उपभू स्थिति) होता है, पृथ्वी के सागर पर उसकी ज्वारोत्पादक शक्ति सर्वाधिक होती है जिसके कारण चंद्रमा के सम्मुख स्थित सागरों में उच्च ज्वार होता है जो सामान्य ज्वार से 15-20 प्रतिशत अधिक ऊँचा होता है। इसे उपभू ज्वार या भूमिनीच ज्वार कहते हैं। जब कभी दीर्घ ज्वार और उपभू ज्वार एक ही समय पर आते हैं, तब ज्वार की ऊँचाई सर्वाधिक होती है।

अन्य स्रोतों से




वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -