उत्तरी प्रशांत प्रवाह (North pacific drift)

Submitted by Hindi on Wed, 04/20/2011 - 12:10
उत्तरी प्रशांत महासागर में प्रवाहित होने वाली गर्म धारा जो उत्तरी जापान के पूर्वी तट से उत्तरी अमेरिका के पश्चिमी तट तक पश्चिम से पूर्व की ओर चलती है। एशिया महाद्वीप के दक्षिणी-पूर्वी तट पर दक्षिण से उत्तर की ओर चलने वाली क्यूरोशियो गर्म धारा पछुवा पवनों के प्रभाव से जापान के पास पूर्व की ओर मुड़ जाती है और उत्तरी प्रशांत प्रवाह के रूप में प्रवाहित होती है। इसकी गति अपेक्षाकृत मंद होती है।

अन्य स्रोतों से




वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -