अग्निशेखर

Submitted by admin on Sun, 12/15/2013 - 11:48

(3 मई, 1955)


जन्म स्थान :


कश्मीर

शिक्षा :


एम.ए. (हिंदी), कश्मीर विश्वविद्यालय । फणीश्वरनाथ रेणु के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर पी-एच.डी.।
हिंदी और कश्मीरी भाषा के चर्चित कवि एवं लोकवार्ताओं के जाने-माने संकलनकर्ता। ढाई हजार से अधिक लोकोक्तियों एवं मुहावरों का संचयन। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में कविताएं प्रकाशित और चर्चित। ‘किसी भी समय’ (कविता-संग्रह) प्रकाशित।

वृत्ति :


कपड़ा मंत्रालय के हस्तशिल्प विभाग में प्रशिक्षण अधिकारी। साथ ही कश्मीर से विस्थापित होने पर फिलहाल जम्मू में प्रवास। किंतु मूलतः यायावरी प्रवृत्ति के धनी। प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित।जम्मू में रहते हैं।