ऐलपासो

Submitted by Hindi on Thu, 08/04/2011 - 15:16
ऐलपासो संयुक्त राज्य अमरीका में टेक्सास राज्य के पश्चिमोत्तर किनारे पर रीओ ग्रांड नदी के कूल पर स्थित एक नगर है। यह नगर मेक्सिको की सीमा पर स्थित सबसे बड़ा नगर तथा एलपासो प्रदेश का केंद्र है। यहाँ से होकर 80, 54, 62, 90 तथा 290 संख्यक संघीय राजमार्ग जाते हैं। यह नगर समुद्र की सतह से 3,762 फु. की ऊँचाई पर फ्रैंकलिन पर्वत की तलहटी में स्थित है एवं 13 वर्गमील में फैला हुआ है। यहाँ की जनसंख्या सन्‌ 1960 ई. में 2,76,687 थी, जिसमें बहुसंख्यक मेक्सिकी थे।

अनुकूल जलवायु, पशु, ताँबा, तथा रूई नगर के जीवनाधार हैं। यहाँ का मुख्य उद्योग धंधा ताँबा तथा राँगा पिघलाना है, जो मेक्सिको तथा ऐरिज़ोना राज्य से उपलब्ध होते हैं।

काबेजा डी वाका प्रथम यूरोपीय था जिसने इस नगर में सन्‌ 1536 ई. में प्रवेश किया।

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -