ऐरागुए

Submitted by Hindi on Fri, 08/05/2011 - 15:34
ऐरागुए अथवा ऐरागुइया, ब्राज़ील में बहनेवाली एक नदी है जो टोकांटिंस की प्रमुख शाखा है। इसका उद्गम स्थल सेयरा दो कयापो है, जहाँ यह रीयो ग्रैंड के नाम से प्रसिद्ध है। उत्तर से पूर्व की ओर बहती हुई साओं जोआओ दो ऐरागुया, अथवा साओ जोआओ दुआस बारास नामक स्थान पर यह टोकांटिंस से मिल जाती है। इसका ऊपरी भाग गोयाज तथा माटो ग्रोसो की सीमा बनाता है। नदी लगभग 13रू 20व् द.अ. पर दो भागों में विभाजित होकर एक बड़ा द्वीप, सांटो एन्ना अथवा बनानाल बनाती है; फिर कुछ आगे बढ़कर 10रू 30व् द.अ. पर ये दोनों भाग मिल जाते हैं।

यह नदी 1,080 मी. तक बहती है। इसके कुछ भाग छोटे जहाजों, स्टीमरो के यातायात योग्य हैं, किंतु सांटो एन्ना द्वीप के नीचे झरनों एवं नदी में उभरी हुई चट्टानों के कारण यह यातायात के अयोग्य है। इस नदी को खोज निकालने का श्रेय हेनरी कोनड्रो (1897) को है।

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -