अक्रे

Submitted by Hindi on Wed, 07/27/2011 - 12:43
अक्रे ब्राजील की एक नदी है जो बोलिविया तक ब्राजील को अलग करती है। 8 45’ द. अ. पर यह पुरुस नदी में जाकर मिल जाती है। अक्रे ब्राजील का एक प्रदेश भी है जो उत्तरी बोलिविया तथा दक्षिण पूर्वी पेरू के बीच में पड़ता है। पहले यह बोलिविया के अधीन था तथा यहाँ पर 59,139 वर्ग मील क्षेत्र में रबर के वृक्षों का बाहुल्य था। बाद में ब्राजील सरकार ने इस पर आक्रमण किया और अनेक वर्षों तक दोनों देशों में झगड़ा चलता रहा। 1899 ई. में अक्रे ने अपने को स्वतंत्र घोषित कर दिया। 1903 ई. में ब्राजील ने बोलिविया को 1,00,00,000 डालर की क्षतिपूर्ति देकर अक्रे को अपने में सम्मिलित कर लिया। अक्रे की राजधानी रिओ ब्रांको है।

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -