algalita org

Submitted by Hindi on Mon, 12/28/2009 - 07:30
फोन न.
x
डाक पता/ Postal Address
x

दुनिया भर के सागर और महासागर, प्लास्टिक कचरे से बुरी तरह प्रदूषित हो चुके हैं। हालांकि इस खतरे के बारे में हम अभी भी अधिक सचेत नहीं हैं। प्लास्टिक का यह कचरा कई वर्ग किमी के समुद्र के गहराई में या सतह पर तैरता रहता है, धीरे-धीरे यह समुद्र की तलहटी में जाकर जम जाता है। Algalita अमेरिका स्थित एक गैर-लाभकारी स्वतन्त्र अनुसंधान संस्था है, जो प्लास्टिक प्रदूषण और इसकी वजह से समूची खाद्य श्रृंखला पर पड़ने वाले प्रभावों पर काम कर रही है। फ़िलहाल इसका ध्यान उत्तरी प्रशांत महासागर के उस इलाके में केन्द्रित है, जहाँ प्लास्टिक कचरे की एक विशाल भंवर है, जिसका आकार टेक्सास शहर से दोगुना है।