Alptthar Lake in Hindi

Submitted by Hindi on Sat, 01/01/2011 - 12:01
गुलमर्ग से सात किलोमीटर दूर दो हजार फुट से अधिक ऊंचाई पर खिलनमर्ग से एक रास्ता अफरावत जाता है। समुद्रतल से 14,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित अफरावत के दूसरी तरफ अलपत्थर नामक सुंदर झील है। यह झील त्रिकोणात्मक है तथा गहरी नीली है। इसमें बर्फ के बड़े-बड़े टुकड़े तैरते देखे जा सकते हैं। अलपत्थर के किनारे पौनी-खच्चर व घोड़ों के जाने का सुगम मार्ग है, जो गुलमर्ग तथा अफरावत तक जाता है। यह झील सर्दियों में जम जाती है, इसलिए इसे जमी झील भी कहा जाता है।

Hindi Title

अलपत्थर झील


अन्य स्रोतों से

अलपत्थर लेक-


गुलमर्ग लेक 4511 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह 13 किमी की दूरी पर अफरवात के पास है। यहां की ऊंचाई गुलमर्ग की खासियत है। इसी वजह से लेक लगभग 15 जून तक जमी रहती है।

संदर्भ

1 - प्रकाशन विभाग की पुस्तक - हमारी झीलें और नदियां - लेखक - राजेन्द्र मिलन - पृष्ठ -

2 - http://www.apniyatra.com/dynamic/