अमरकंटक

Submitted by Hindi on Wed, 10/27/2010 - 11:11
अमरकंटक अमरकंटक पहाड़ तथा नगर मध्य प्रदेश में स्थित हैं। समुद्रतल से नगर की ऊँचाई ३,४९३ फुट है तथा स्थिति अ. २२४०१५उ. और दे. ८ ४८१० पू. है।

अमरकंटक पहाड़ सतपुड़ा श्रेणी का ही एक अंश है तथा इसका ऊपरी भाग एक विस्तृत पठार सा है। इस पहाड़ पर कई मंदिर हैं जो पुण्यसलिला नर्मदा के उद्गम के चारों ओर स्थित हैं। इसके आपास बहुत से निर्झर हैं। नर्मदा के उद्गमस्थल के पास एक कुंड है। शोण नदी भी इसी के पास से निकली है। इन नदियों का उद्गमस्थल होने के कारण यह हिंदुओं के लिए प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है और प्रति वर्ष लाखों यात्री यहाँ दर्शन करने आते हैं। इसका प्राकृतिक सौंदर्य बहुत ही मनोरम है और जलवायु भी अच्छी है। इस कारण कई पर्यटक तथा जलवायु परिवर्तन के इच्छुक भी यहाँ प्रति वर्ष आते हैं। (वि.मु.)

Hindi Title

अमरकंटक