अरूपुफोट्टै

Submitted by Hindi on Fri, 07/29/2011 - 15:24
अरूपुफोट्टै तमिलनाडु में रामनाथपुरम्‌ (रामनद) जिले के इसी नाम के तालुके का प्रमुख नगर है (स्थिति: 9 31 उ.अ., 78 6 पू.दे.)। यह जिले के प्रमुख, उन्नतिशील, व्यावसायिक एवं व्यापारिक केंद्रों में से एक है। यहाँ के निवासियों में सेदान नामक जाति के जुलाहे एवं शानान व्यापारिक लोग प्रमुख हैं। सूती कपड़ा बुनने एवं रंगने का धंधा यहाँ प्रमुख है, जिसका तैयार माल कोलंबों, सिंगापुर एवं पेनांग को निर्यात होता है। 1901 ई. में इसकी जनसंख्या 23,633 थी, जो सन्‌ 1881 की जनसंख्या की तुलना में दूनी थी। इस नगर को, निकटतम रेलवे स्टेशन विरूद्रनगर से 13 मील दूर होने के कारण, यातायात की कठिनाई थी, लेकिन अब पक्की सड़कों द्वारा चतुदिंक्‌ संबंध स्थापित हो गया है।

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -