अशोक वाजपेयी

Submitted by admin on Sun, 12/15/2013 - 11:33

(16 जनवरी, 1941)


शिक्षा :


अंग्रेजी साहित्य में एम.ए.।
हिंदी के प्रमुख कवि, समीक्षक, चिंतक व संस्कृति कर्मी।

प्रमुख कृतियां :


‘शहर अब भी संभावना है’, ‘एक पतंग अनंत में, ‘अगर इतने से’, ‘तत्पुरुष’, ‘कहीं नहीं वहीं’, ‘बहुरि अकेला’, ‘थोड़ी-सी जगह’, ‘घास में दुबका आकाश, होना पृथ्वी न होना आकाश’, ‘आविन्यो’, ‘कवि कह गया है’, ‘तिनका-तिनका’ (सभी कविता-संग्रह), ‘फिलहाल’, कुछ पू्र्वग्रह’, ‘समय के बाहर’ (आलोचना पुस्तकें); ‘तीसरा साक्ष्य’, ‘संगीतकार कुमार गंधर्व’, ‘साहित्य विनोद’ और ‘कला विनोद’ (संपादन); विश्व कविता के हिंदी अनुवाद का एक चयन ‘पुनर्वसु’ का भी संपादन। चालीस से अधिक पुस्तकें।

वृत्ति :


अनेक पत्रिकाओं- ‘समवेत’, ‘पहचान’, ‘पूर्वग्रह’ के संस्थापक संपादक। लेखक के रूप में अनेक देशों की यात्रा। देशी-विदेशी भाषाओं में कविताएं अनूदित। इन दिनों महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के कुलपति एवं ‘बहुवचन’ के प्रधान संपादक।

साहित्य अकादमी पुरस्कार सहित अनेक प्रतिष्ठित सम्मान।

संपर्क :


ए-4, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, दिल्ली-110065