बेसिन

Submitted by Hindi on Tue, 12/15/2009 - 20:31
किसी नदी द्वारा निकासित जल का ग्रहण क्षेत्र।

Area drained by a river

1. पृथ्वी की सतह पर एक विस्तृत अवतलन जिसकी उत्पत्ति भूगर्भिक संरचना में नीचे की ओर झुकाव (धंसाव) होने अथवा अनाच्छादन द्वारा होती है। 2. भूपटल (earth’s crust) में संरचनात्मक अधोवलन (downfold) जिसमें शैलें किसी एक केंद्रीय बिंदु की दिशा में झुकी हुई होती हैं, जैसे उत्स्रुत बेसिन। 3. वह क्षेत्र जहाँ तक का प्रवाही जल (धरातली जल) किसी एक नदी में पहुँचता है। इसे नदी बेसिन या अपवाह बेसिन कहते हैं। 4. चारों ओर से उच्चतर भूमियों से घिरा हुआ क्षेत्र। यह अंतःअपवाह क्षेत्र होता है जिसके जल का निकास बाहर की ओर नहीं होता है, जैसे बालसन बेसिन।

द्रोणी, वह अवनामित भूक्षेत्र जिसमें सभी स्तर चारों ओर नत होते हों।

शब्द रोमन में
Basin