भावनगर

Submitted by Hindi on Sat, 07/23/2011 - 10:33
1. जिला, स्थिति : 200 220 उ.अ. स. 220180 उ. अ. तथा 710 150 से 720 180पू. दे.। यह भारत के गुजरात राज्य का एक जिला है। इसके पूर्व व दक्षिण में अरब सागर, पश्चिम मे अमरेली, उत्तर-पश्चिम में राजकोट एवं उत्तर में अहमदाबाद तथा सुरेंद्र नगर जिले हैं। इसका क्षेत्रफल 4,652 वर्ग मील तथा जनसंख्या 11,19,435 (1961) है। मिट्टी की दृष्टि से यहाँ पर कहीं कहीं नमक की परत फैली है तथा कुछ स्थानों पर उत्तम काली मिट्टी मिलती है। कुछ पहाड़ियों की श्रृंखलाएँ भी यहाँ तक फैली है। पश्चिमी सीमा पर गिरि श्रेणी 1,000 फुट तक ऊँची है। सभी चोटियाँ ज्वालामुखी पर्वत की हैं। यहाँ की प्रमुख नदियाँ शतरुजी, बगद तथा मालन हैं। भावनगर के पास ही गड़ेची नदी के बाँधों निर्मित कृत्रिम पाँच मील घेरेवाले एक झील भी है। सागरतट पर जलवायु उत्तम है पर आंतरिक भाग में जलवायु शुष्क एवं गरम हो जाती है। वार्षिक वर्षा औसत 25 इंच तक रहता है। लगभग आधे भाग में काली मिट्टी फैली होने के कारण कृषि अच्छी होती है। कपास की कृषि सर्वप्रमुख है। इसके अतिरिक्त अनाज तथा बगीचों से फल भी उत्पन्न किए जाते है। नमक, तेल, गरी, पीतल के बरतन, कपड़ा आदि से संबंधित उद्योग हैं। अच्छी कपास से उत्तम कपड़ा बनता है।

2. नगर, स्थिति : 210 450 उ.अ. तथा 720 120 पू. दे.। भावनगर जिले में, समुद्र के किनारे स्थित नगर है। इसका नाम भाऊसिंह जी के नाम पर पड़ा है, जो इसकी स्थापना करनेवाले थे। यहाँ पर बहुत ही उत्तम तथा सुरक्षित बंदरगाह है। सूत की कताई तथा सूती कपड़े की बुनाई की जाती है। इसके अतिरिक्त यहाँ कपड़ा, मिस्त्री, लोहे एवं पीतल के बक्स, पगड़ी आदि बनते हैं। छह लाख रुपए से निर्मित गौरीशंकर झील या गंगा का तालाब है जो नगर के पानी की समस्या को हल करता है। यहाँ कई मंदिर, मस्जिद आदि हैं। यहाँ की जनसंख्या 1,76,473 (1961) है।

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -