भीलवाड़ा

Submitted by Hindi on Sat, 08/27/2011 - 11:35
भीलवाड़ा 1. जिला, स्थिति, : 25 3 से 25 57 उ0 अ0 तथा 74 4 से 75 30 पू0 दे0। यह भारत के राजस्थान राज्य का जिला है। इसके उत्तर में अजमेर, पूर्व में बूँदी, दक्षिण में चितौड़ गढ़ एवं पश्चिम में उदयपुर जिले स्थित हैं। इसका क्षेत्रफल 4,034 वर्ग मील है।

2. नगर स्थिति : 25 21 उ0 अ0 तथा 74 39 पू0 दे0। भीलवाड़ा जिले में उदयपुर से 80 मील उत्तर पूर्व स्थित जिल का प्रधान केंद्र है। यहाँ टीन के बरतन विशेष रूप से बनाए जाते हैं। सूती कपड़ा भी बनाया जाता है। पहले यहाँ एक टकसाल थी जिसमें भिलारी (Bhilari) नामक सिक्का ढलता था जिसक प्रचलन मारवाड तथा सिरोही रियासत में बहुत दिनों तक रहा। इसकी जनसंख्या 43,499 (1961) है।

सुरेशचंद्र शर्मा

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -