भिंड

Submitted by Hindi on Sat, 08/27/2011 - 11:18
भिंड 1. जिला, स्थिति : 23 33 से 26 48 उ0 अ0 तथा 78 33 से 79 8 पू0 दे0। भारत के मध्य प्रदेश राज्य में स्थित जिला है। इसके उत्तर एवं पूर्व में उत्तर प्रदेश राज्य, दक्षिण में ग्वालियर तथा पश्चिम में मुरैना जिला स्थित है। इसका क्षेत्रफल 1,723 वर्ग मील एवं जनसंख्या 6,41,169 (1961) है। जिले के उत्तर तथा उत्तर-पूर्व में चंबल, पूर्व में पहूज नदी बहती है। यह भिंड, गोहद, लहार एवं महगाँव तहसीलों में बँटा है। यहाँ की मिट्टी उपजाऊ है किंतु चंबल तथा काली सिंधु आदि नदियों ने भूक्षरण अधिक किया है।

2. नगर, स्थिति : 26 33 उ0 अ0 तथा 78 48 पू0 दे0। भिंड जिले में रेलवे लाइन के किनारे स्थित नगर है। आरंभ में भदौरिया राजपूतों की बस्ती होने के कारण इसका स्थानीय नाम भिंड भदावर भी हैं। उत्तर प्रदेश की सीमा पर होने के कारण यह प्रसिद्ध व्यापारिक केंद्र है। यह अनाज एवं फलों की मंडी है। अब यहाँ कई करखाने भी खुल गये हैं। गौरी ताल के किनारे वैंकटेश्वर मंदिर है। राजकीय महाविद्यालय तथा अन्य शैक्षिक संस्थाएँ भी है। इसकी जनसंख्या 28,208 (1961) है।

सुरेशचंद्र शर्मा

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -