चैंपलेन झील

Submitted by Hindi on Thu, 08/11/2011 - 16:06
चैंपलेन झील स्थिति 44 30 उ. अ. तथा 73 20 प. दे.। संयुक्त राज्य अमरीका के न्यूयार्क और वर्माट राज्य तथा कैनाडा के क्वीवेक प्रांत के बीच सीमा बनाती हुई यह झील उत्तर की ओर छह मील तक कैनाडा में फैली हुई है। उत्तर-दक्षिण की संपूर्ण लंबाई लगभग 125 मील तथा चौड़ाई 400 गज से 14 मील तक है। अधिकतम गहराई 600 फुट है। इसके 600 वर्ग मील के विस्तृत क्षेत्र में 50 से अधिक द्वीप हैं। झील की ऊँचाई 90 फुट है। पूर्व की ओर ग्रीन और पश्चिम की ओर ऐडिरॉन्डै पर्वत इसे घेरे हैं। रिशेलु (Richelieu) नदी द्वारा झील का पानी, उत्तर की ओर सेंट लारेंस में जाता है। चैंबली (Chambly) नहर ओर न्यूयार्क स्टेट बार्ज नहर इस झील से मिलकर न्यूयार्क तथा माट्रिएल्‌ नगरों के बच जलमार्ग की सुविधा प्रदान करती है। झील के तट पर स्थित मुख्य नगर बर्लिगंटन और फ़्लैट्सवर्ग हैं। इसपर पक्की सड़क का एकमात्र पुल है जो क्रौन प्वाइंट और चिमनो प्वाइंट को मिलाता है। यह 1929 ई. में बनाया गया था। फ्रांसीसी जिज्ञासु पर्यटक सेमुएल डी चैंपलेन (Samuel de Champlain) ने इस झील का पता 1609 ई. में लगाया था। कैनाडा और अँग्रेजों के उपनिवेशों के बीच, जो आगे चलकर संयुक्त राज्य अमरीका बने, आक्रमण का एकमात्र मार्ग होने के कारण प्रारंभिक उपनिवेश युग के अनेक युद्ध इस भाग में हुए थे। (शांतिलाल कायस्थ)

Hindi Title

चैंपलेन झील


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -