चाईवासा

Submitted by Hindi on Thu, 08/11/2011 - 12:30
चाईवासा स्थिति : 22 30 उ.अ. तथा 85 55 पू.दे.। बिहार राज्य के सिंहभूम जिले का प्रशासनिक कार्यालय तथा नगर है, जो रोरो नदी पर समुद्रतल से 1,000 फुट की ऊँचाई पर स्थित है। यहाँ से चक्रधर पुर 16 मील उत्तर-पश्चिम दिशा में रेल तथा पक्की सड़कों द्वारा जुड़ा है। इस भाग में 'होस' नामक आदिवसी निवास करते हैं। चाईबासा का 'छो' नृत्य बहुत ही मनोरंजक, आकर्षक तथा सांस्कृतिक भावभंगिमाओं से पूर्ण होता है। यहाँ की जनसंख्या 22,019 (1961) है। यहाँ चार माध्यमिक विद्यालय, दो उच्चतर विद्यालय, एक कृषि विद्यालय और एक महाविद्यालय हैं। प्रति मंगलवार को यहाँ हाट लगता है। यहाँ की जलवायु स्वास्थ्यप्रद है तथा ताप 15 से 25 सें. के बीच रहता है। यहाँ अच्छी वर्षा होती है। आसपास सागोन, शीशम और बाँस आदि के अच्छे जंगल हैं। मिट्टी लाल, पथरीली और अनुपजाऊ है। यहाँ एक आदिवासी छात्रावास भी रसकार के द्वारा खोला गया है। (शिवनदंन सहाय.)

Hindi Title

चाईवासा


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -