चाकदह

Submitted by Hindi on Thu, 08/11/2011 - 12:30
चाकदह तहसील बंगाल में नदिया जिले के राणाघाट उपमंडल में है। यह कलकत्ता नगर के उत्तर-उत्तर-पूर्व में 36 मील की दूरी पर स्थित है। प्राकृतिक दृष्टिकोण से यह बंगाल के मैदान तथा डेल्टा प्रदेश में पड़ता है। यहाँ की उँचाई समुद्रतल से लगभग 50 मीटर है। गर्मी का औसत ताप 29 से 30 सें. और जनवरी का 20 से 21 सें. रहता है। यहाँ की औसत वर्षा 150 सेंमी. है। यहाँ पर ग्रीष्मकालीन उष्णकटिबंधीय चक्रवातों का भी गहरा प्रभाव पड़ता है। यहाँ बाँस, पीपल, आम, बरगद इत्यादि के वृक्ष पाए जाते हैं। धान, जूट, तेलहन, ईख की खेती होती है। चावल और जूट का व्यापार होता है। चाकदह नगर की जनसंख्या 35,089 (1961) है। (हेम प्रिया देवी.)

Hindi Title

चाकदह


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -