चार्लवील

Submitted by Hindi on Thu, 08/11/2011 - 13:02
चार्लवील (Charleville) 1. स्थिति 49 44 उ. अ. तथा 4 40 पू. दे.। यह उत्तर-पूर्व फ्रांस में म्यूज़ नदी के तट पर बसा है। इसके उत्तर में 50 मील दूर प्रसिद्ध नगर लक्सेमबर्ग तथा दक्षिणपश्चिम में लगभग 80 मील दूर पेरिस स्थित है। यह समशीतोष्ण कटिबंध में पड़ता है। यहाँ की जलवायु पर अटलांटिक महासागर बहुत प्रभाव है। यहाँ की जलवायु उपमहासागरीय है। यहाँ पर स्टोव, मोटर के पुर्जे, धातु के सामान, मिट्टी की पाइप, ईटें इत्यादि बनाई जाती हैं। प्रथम महायुद्ध के समय यह जर्मन सेना का मुख्य कार्यालय था।

2. स्थिति : 52 21 उ. अ. तथा 8 40 प. दे.। यह आयरलैंड का नगर है। यह मैलो नगर से 15 मील दूर उत्तर में स्थित है। इसे रायल्यूरिक (Rathluric) भी कहते हैं। यहाँ पर रेलवे जंकशन और कृषि बाजार (डेयरी की वस्तुएँ, आलू, ओट इत्यादि) हैं। वार्षिक वर्षा लगभग 35  होती है। जुलाई में ताप लगभग 15 सें. और जनवरी में लगभग 5 सें. रहता है। यहाँ शलजम तथा आलू की खेती होती है तथा डेयरी उद्योग भी यहाँ है।

3. स्थिति : 24 24 द. अ. तथा 146 15 पू. दे.। यह आस्ट्रेलिया में क्वींजलैंड का नगर है। यह वारीगो (Warrego) के तट पर बसा है जो डार्लिन की सहायक नदी है। इसके ठीक पूर्व में ग्रेट डिवाइडिंग रेंज पश्चिम से पूर्व दिशा में फैला है। समुद्रतल से इसकी औसत ऊँचाई लगभग 800 फुट है। यह ग्रेट आस्ट्रेलियन बेसिन में पड़ता है। यह समशीतोष्ण कटिबंध में पड़ता है। यहाँ पर औसत ताप लगभग 27 सें. और जुलाई में 5 सें. रहता है1 यहाँ पर यूकेलिप्टस के वृक्ष मिलते हैं। यहाँ मक्का उपजाया जाता है तथा अनन्नास के बागान हैं। (हेम प्रिया देवी.)

Hindi Title

चार्लवील


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -