चायल

Submitted by Hindi on Thu, 08/11/2011 - 12:58
चायल 1. यह पंजाब के पटियाला जिले की तहसील है। शिमला यहाँ से लगभग 19 मील उत्तर है परंतु सड़क द्वारा 26 मील दूर पड़ता है। समुद्रतल से इसकी ऊँचाई लगभग 7,395 फुट है। पटियाला के महाराजा का यह ग्रीष्मनिवास था। यहाँ क क्रिकेट मैदान विश्व में सबसे अधिक ऊँचाई पर स्थित है। यहाँ की जलवायु शीतोष्ण कटिबंधीय है। अधिक ऊँचाई के कारण गरमी में ताप 18 से 20 सें. तक रहता है। देवदार, केला फर तथा चीड़ के वन पाए जाते हैं।

2. यह इलाहाबाद की तहसील है। इलाहाबाद से यह 15 मील पच्छिम की ओर स्थित है। नदियों की लाई हुई मिट्टी से यहाँ की भूमि का निर्माण हुआ है। इसका क्षेत्रफल लगभग 1,289 एकड़ है जिसमें लगभग 1,050 एकड़ पर खेती होती है। धान, गेहूँ, मक्का, इत्यादि यहां की प्रमुख फसलें हैं। (हेम प्रिया देवी)

Hindi Title

चायल


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -