चेबियाट पहाड़ियाँ

Submitted by Hindi on Thu, 08/11/2011 - 15:55
चेबियाट पहाड़ियाँ (Chebiot Hills) स्थिति : 55 28 उ.अ. तथा 2 8 प.दे.। चेबियाट पहाड़ियाँ इंग्लैंड और स्कॉटलैंड की सीमा पर उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम में फैली हुई हैं। ये श्रेणियाँ प्राचीन शिष्ट, लाल बलुआ पत्थर, ग्रैनाइट तथा अन्य प्रकार की कड़ी चट्टानों से निर्मित हैं। लावा द्वारा निर्मित चट्टानें भी इस श्रेणी में मिलती हैं। प्रत्येक स्थल पर इन पहाड़ियों की ऊँचाई समान नहीं है। इसकी न्यूनतम ऊँचाई 1,600 फुट तथा अधिकतम ऊँचाई 2,676 फुट है। अधिकतम ऊँचाई चेबियाट श्रेणी में मिलती है जो मुख्यतया ग्रैनाइट से बनी हुई है, और जिसपर 'पीट' (peat) जमाव है। इन श्रेणियों की ढाल दक्षिण और उत्तर की ओर अधिक है। संपूर्ण पहाड़ी क्षेत्र दुर्गों आदि के भग्नावशेषों से भरा हुआ है जिनसे इंग्लैंड तथा स्कॉटलैंड में होनेवाले प्राचीन युद्धों का स्मरण हो आता है। (उजागर सिंह)

Hindi Title

चेबियाट पहाड़ियाँ


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -