चेंगलपट्टु

Submitted by Hindi on Thu, 08/11/2011 - 15:34
चेंगलपट्टु मद्रास राज्य का जिला है, जिसका क्षेत्रफल 3,031 वर्ग मील है। पूरे जिले की जनसंख्या 21,96,411 (1961) है।

चेंगलपट्टू नगर में इस जिले का मुख्य कार्यालय है। इसकी जनसंख्या 25,977 (1961) है। यह नगर मद्रास के दक्षिण-पश्चिम में, मद्रास से 35 मील की दूरी पर स्थित है। यहीं रेवले जंकशन भी है। नगर के निकट मकान बनाने के पत्थर निकालने का काम होता है। समुद्र के निकट होने के कारण यहाँ पर कई स्वास्थ्यवर्धक आरोग्यनिवास स्थापित हैं। 18वीं शताब्दी में अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण यह महत्वपूर्ण स्थल था, जहाँ पर अंग्रेज तथा फ्रांसीसी दोनों ने अधिकार स्थापित करने का यत्न किया था। (उजागर सिंह)

Hindi Title

चेंगलपट्टु


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -