चेसापीक खाड़ी

Submitted by Hindi on Thu, 08/11/2011 - 16:04
चेसापीक खाड़ी स्थिति : 38 10 उ. अ. तथा 76 15 प. दे.। यह खाड़ी पूर्वी संयुक्त राज्य अमरीका में, मेरीलैंड और वर्जिनिया राज्यों में है। इसकी लंबाई 200 तथा चौड़ाई 4 से लेकर 40 मील तक है। यह मेरीलैंड को दो भागों में विभाजित करती है। यह संयुक्त राज्य अमरीका के अंध महासागर तट का सबसे बड़ा प्रवेशद्वार है। 12 मील चौड़े इसके मुहाने के उत्तर में केप चार्ल्स तथा दक्षिण में केप हेनरी हैं। अनेक नौगम्य नदियाँ इस खाड़ी में गिरती हैं जिनमें उत्तर की ओर सस्क्यवेहेन (Susquehanna), पश्चिम की ओर पोटोमैक (Potomac), रैपाहैंक (Rappahannock) और यार्क (York) तथा दक्षिण-पश्चिम में जेम्स (James) प्रमुख हैं। इस खाड़ी में सीप का भंडार है और शिकारी चिड़ियाँ मिलती हैं। (कांतिलाल कायस्थ)

Hindi Title

चेसापीक खाड़ी


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -