चिनसुरा

Submitted by Hindi on Thu, 08/11/2011 - 14:28
चिनसुरा भारत में पश्चिमी बंगाल के हुगली जिले का प्रशासनिक केंद्र है। हुगली नदी पर बसा यह नगर कलकत्ता से 17 मील उत्तर है। हुगली तथा चिनसुरा की समिलित जनसंख्या 83,104 (1961) है। यहाँ धान कूटने की कई मिलें हैं। यह व्यापारिक तथा क्षेत्रीय शिक्षाकेंद्र है। हुगली कालेज प्रसिद्ध और अत्यंत प्राचीन है। 16वीं शताब्दी में इसपर ओलंदेजों अर्थात्‌ हालैंड वासियों ने अधिकार कर लिया था। 1656 ई. में उन्होंने एक सुरक्षित फैक्टरी बनवाई थी। डच या ओलंदेज चर्च, कब्रगाह तथा कमिश्नर का निवास अभी तक डच शासन की स्मृति दिलाते हैं। 1825 में इग्लैंड को सुमात्रा में कुछ स्थानों को देने के बदले में समझौते द्वारा यह मिल गया। इसके ठीक दक्षिझा में चंदरनगर की प्राचीन बस्तियाँ हैं। (कृष्ण मोहन गुप्त)

Hindi Title

चिनसुरा


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -