चिनुक

Submitted by Hindi on Thu, 08/11/2011 - 14:30
चिनुक उत्तरी अमरीका में राकी पर्वतों पर से पश्चिम या उत्तर दिशा से बहनेवाली एक विशेष प्रकार की हवा को चिनुक कहते हैं। राकी के नीचे यह शुष्क हवा के रूप में उतरती है। जाड़े में यह गर्म और गर्मी में कुछ शीतल रहती है। यह चक्रवर्ती के कारण उत्पन्न होती है और कुछ घंटों से लेकर सप्ताहों तक बहा करती है। पूर्वी राकी प्रदेश की जलवायु को यह सम बनाती है। इसके कारण गर्मी से बर्फ शीघ्र पिघलती है और शुष्कता से शीघ्र वाष्पी कृत हो जाती है, जिससे कहा जाता है कि पहाड़ों की ढालों पर से ये हवाएँ बर्फ को चाट जाती हैं। स्विटसरलैंड में बहनेवाली ऐसी ही शुष्क और गर्म हवाओं को फॉन (Fohan) कहते हैं। भारत में बहनेवाली 'लू' इस प्रकार की हवाओं से भिन्न है। (कृष्ण मोहन गुप्त)

Hindi Title

चिनुक


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -