चित्रदुर्ग

Submitted by Hindi on Thu, 08/11/2011 - 13:03
चित्रदुर्ग (Chital droog) 1. स्थिति : 14 15 उ. अ. 76 28 पू. दे.। जिले का क्षेत्रफल 4,185 वर्ग मील तथा जनसंख्या 10,94,284 (1961) है। यहाँ वर्षा कम होती है और वेदमती नदी ग्रीष्मऋतु में सूख जाती है। यहाँ कपास और धान की खेती तथा मैंगनीज का उत्खनन होता है। जिले में 3,800 फुट तक ऊँची पर्वतश्रेणियाँ हैं। दावणगेरे नगर में सूती वस्त्र के कारखाने एवं अनाज की मंडी है।

2. नगर, जिले का प्रशासकीय नगर है इसकी जनसंख्या 33,366 (1961) है। यह होलकर रेलवे स्टेशन से 24 मील दूर है। यहाँ कपास का उद्योग प्रमुख है। यहाँ अय्यागी अम्मा का प्रसिद्ध मंदिर है। नगर वेदमती नदी की घाटी में स्थित है। हैदरअली तथा टीपू सुल्तान की बनवाई हुई दृढ़ प्राचीर आज भी इसके चारों ओर है।

3. ताल्लुक, इस ताल्लुक में पर्वत शृंखला है जिसके दोनों ओर समतल मैदान हैं, मिट्टी काली और लाल है जिनमें कम पानी वाली फसलें और धान उपजते हैं। (निर्मला कौशिक )

Hindi Title

चित्रदुर्ग


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -