चियावारी

Submitted by Hindi on Thu, 08/11/2011 - 14:33
चियावारी यह उत्तरी इटली के जेनेवा प्रांत में रेयालो की खाड़ी पर बंदरगाह है जिसकी जनसंख्या लगभग 14,042 है। यहाँ की भूमि बहुत उपजाऊ है और यहाँ अनेक प्रकार के रसदार फल एवं तरकारियाँ उगती हैं। यह इस प्रांत का औद्योगिक क्षेत्र भी है। यहाँ पर लिलेन, रेशम तथा बेल बनाने के कारखाने हैं। यहाँ पर शराब एवं जैतून का तेल भी मशीनों के द्वारा निकाला जाता है। इनके अतिरिक्त पनीर, मोम तथा फर्नीचर बनाने के भी कारखाने हैं। फलों को सुखाकर डिब्बे में बंद करके बाहर भेजा जाता है तथा पानी के जहाज बनते हैं। यहाँ स्लेट तथा मूँगे का काम भी होता है। जलविद्युत्‌ प्लांट भी यहाँ पर है। यहाँ का रोमनिवासियों द्वारा निर्मित सैन सैल्वाडर गिरजाघर 1244.52 में पोप इन्नोसेंट चतुर्थ के समय में बना था। 1810 ई. में नैपोलियन द्वारा बनवाया गया लकड़ी का पुल भी दर्शनीय है।(निर्मला कौशिक.)

Hindi Title

चियावारी


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -