चल्लकेरे

Submitted by Hindi on Thu, 08/11/2011 - 11:35
चल्लकेरे 1. तालुक, मैसूर राज्य के चित्रदुर्ग जिले में है। यह तुगभद्रा तथा उसी सहायक नदियों द्वारा बनाई समतल उच्च भूमि पर स्थित है। यहाँ का औसत ताप 27 सें. है। बृष्टिछाया में पड़ जाने के कारण यहाँ वर्षा बहुत कम अर्थात्‌ वार्षिक 10  से 15  तक होती है। यहाँ की मिट्टी कम उपजाऊ है। यहाँ पर पशुपालन का काम होता है। इस तालुक का क्षेत्रफल लगभग 790 वर्ग मील है।

2. नगर, स्थिति : 15 18 उ.अ. तथा 76 43 पू.दे.। यह जिले का प्रशासकीय केंद्र है। यह सड़क द्वारा चित्रदुर्ग से मिला है जो 18 मील पूर्व-उत्तर-पूर्व है। यहाँ पर चल्लकेरे अम्मा का मंदिर है। नगर की जनसंख्या 10,408 (1961) है। (हेम प्रिया देवी)

Hindi Title

चल्लकेरे


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -