चन्नपट्टण

Submitted by Hindi on Thu, 08/11/2011 - 15:41
चन्नपट्टण यह मैसूर राज्य के बँगलोर जिले के दक्षिण पश्चिम भाग में बंगलोर से 37 मील दूर तालुक है। इसका मुख्य कार्यालय चन्नपट्टण है। इसका क्षेत्रफल 427 वर्ग मील है। इसे प्राकृतिक दृष्टि से दो भागों में विभाजित किया जा सकता है। पहला उत्तर और उत्तर-पश्चिम का भाग है जो पहाड़ियों तथा झाड़ियों से परिपूर्ण है। यहाँ तालाबों के अभाव के कारण सिंचाई का कार्य नहीं होता। दूसरा विभाग दक्षिण तथा दक्षिण-पश्चिम का मैदानी भाग है। यहाँ की मिट्टी उपजाऊ है। तालाबों की संख्या बहुत है जिससे सिंचाई की सुविधा है। अर्कावती, कानवा इत्यादि नदियाँ यहाँ बहती हैं। चन्नपट्टण नगर की जनसंख्या 26,467 (1961) है। धान, नारियल, पान, केला, ईख इत्यादि यहाँ की मुख्य उपज है। चन्नपट्टण का औद्योगिक क्षेत्र सुक्राबानपेटे के नाम से प्रसिद्ध है। (हेम प्रिया देवी)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -