चंबा

Submitted by Hindi on Thu, 08/11/2011 - 15:21
चंबा भारत के केंद्रप्रशासित उत्तरी हिमाचल प्रदेश में एक जिला है, जिसका क्षेत्रफल 3,131 वर्ग मील और जनसंख्या 2,10,579 (1961) है। इसके उत्तर-पश्चिम में कश्मीर और दक्षिण में पंजाब का काँगड़ा जिला है। पहले चंबा रियासत थी, जो 1948 में भारत में विलीन हो गई। पूरा जिला पहाड़ी है। पूर्व, उत्तर और मध्य में बर्फीली चोटियाँ हैं। यहाँ की मुख्य नदियाँ रावी और चंद्रा हैं। यहाँ धान, मक्का, ज्वार और बाजरे की खेती होती है। जंगल से प्राप्त पदार्थों का मुख्य व्यापार होता है।

इस देशी राज्य की स्थापना छठी शताब्दी में हुई थी। यह शताब्दियों तक स्वाधीन था। नाम मात्र के लिये कुछ समय तक कश्मीर के अधीन था। चंबा में 1846 ई. में अंग्रेजों का प्रभाव जमा, जब यह कश्मीनर से स्वतंत्र घोषित किया गया।

चंबा नगर की जनसंख्या 8,609 (1961) है। यह जिले का प्रमुख नगर है और रावी पर शिमला से 115 मील उत्तर-पश्चिम स्थित है। यहाँ ज्वार, बाजरा, चावल, ऊन, शहद, लकड़ी, सूती कपड़े और फलों का व्यापार होता है। मलेरिया की दवा तथा आँख की दवा का उत्पादन होता है। यहाँ पर एक प्रसिद्ध संग्रहालय है। (कृष्ण मोहन गुप्त.)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -