चंदौसी

Submitted by Hindi on Thu, 08/11/2011 - 15:08
चंदौसी उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले में दिल्ली से 95 मील पूर्व तथा मुरादाबाद नगर से 27 मील दक्षिण यह प्रसिद्ध व्यापारिक मंडी है। इसकी जनसंख्या 48,5573 (1961) है। अलीगढ़, मेरठ, बरेली, नैनीताल और सहारनपुर के बीच में स्थित होने के कारण इस मंडी का केंद्रीय महत्व है। सड़कों और रेलों का प्रसिद्ध जंकशन है। गेहूँ, चावल, मक्का, सरसों, जौ ताथ नमक का व्यापार होता है। चंदौसी का घी शुद्धता के लिये उत्तरी भारत में प्रसिद्ध है। कपास से विनौला निकालने की मशीनें भी यहाँ हैं ; यहाँ से कपास, सन, पटुआ, चीनी और पत्थर बाहर भेजा जाता है। इसे समीप के जलविद्युत्‌ केंद्र से बिजली मिलती है। (कृष्ण मोहन गुप्त.)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -