चंद्रगिरि

Submitted by Hindi on Thu, 08/11/2011 - 15:09
चंद्रगिरि आंध्र प्रदेश में चित्तूर जिले का तालुक है। इसका क्षेत्रफल 548 वर्ग मील है। यहाँ की चट्टान आद्यकल्प की बनी है। यहाँ की मिट्टी लाल-काली, दुमट-बलुही तथा बहुत ही उपजाऊ है।

यहाँ पहाड़ों पर पतझड़वाले जंगल मिलते हैं। जलवायु स्वास्थ्यप्रद है। वार्षिक वर्षा 30  से लेकर 35  तक होती है। धान यहाँ की मुख्य उपज है, लगभग 40 जमीन पर धान ही उपजाया जाता है। आम के बगीचे यहाँ बहुत मिलते हैं। तालुक का अधिक भाग जंगलों से आच्छादित है। यहाँ के जंगलों में लाल चंदन की प्रचुरता है; सागौन के वृक्ष भी यहाँ मिलते हैं। (हेम प्रिया देवी)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -