चतरा

Submitted by Hindi on Thu, 08/11/2011 - 15:38
चतरा बिहार राज्य के हजारीबाग जिले के अंतर्गत चतरा उपमंडल का मुख्य नगर है। यहाँ कोडरमा से पक्की सड़क जाती है। यह नगर गया, चँदवा, चंपारन तथा हजारीबाग से पक्की सड़कों द्वारा मिला हुआ है और बिहार राज्य की बसें निरंतर आती जाती रहती हें। यहाँ का बाजार बहुत सुंदर है। समुद्रतल से इस नगर की ऊँचाई 1,400 फुट है। यहाँ उच्च विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय और कन्या विद्यालय भी हैं। मालोदह नामक प्रसिद्ध जलप्रपात यहाँ से पाँच मील की दूरी पर स्थित है। इसकी जनसंख्या 12,507 (1961) है। (शिव मंगल सिंह)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -