छीछी भली जो चना

Submitted by Hindi on Tue, 03/23/2010 - 10:06
Author
घाघ और भड्डरी

छीछी भली जो चना, छीछी भली कपास।
जिनकी छीछी ऊखड़ी, उनकी छोड़ो आस।।


शब्दार्थ- छी-छी-बीड़र, कुछ दूर-दूर।

भावार्थ- यदि जौ, चना और कपास को दूर-दूर बोयें तो अच्छा होता है परन्तु यदि ईख बीड़र हो गई अर्थात् दूर-दूर गई तो उसके पैदावार की आशा छोड़ देनी चाहिए।