डैन्यूब नदी

Submitted by Hindi on Wed, 08/17/2011 - 12:23
डैन्यूब नदी यूरोप की नदियों में इस नदी का दूसरा स्थान है। यह दक्षिण-पश्चिमी जर्मनी के ब्लैक फारेस्ट पर्वतीय क्षेत्र से निकलकर 1,725 मील लंबा भाग तै करती हुई कालेसागर में गिरती है। इसके जलप्रवाह क्षेत्र के अंतर्गत जर्मनी, आस्ट्रिया, चेकोस्लोवाकिया, हंगरी, रूमेनिया, युगोस्लाविया, वलगेरिया तथा यूक्रेन का 3,20,000 वर्ग मील क्षेद्त्र संमिलित है। वॉल्गा नदी के बाद लंबाई में इसका दूसरा स्थान है। यह राइन नदी से लुडविग नहर द्वारा मिला दी गई है। यह नदी एक मुख्य व्यापारिक नदी है, जिसकी 60 सहायक नदियाँ नौका-परिवहन-योग्य है; यों इसकी सहायक नदियों की संख्या 300 है।

इस नदी के बेसिन में चार छोटे छोटे बेसिन मिले हुए हैं। पहला वेसिन 150 मील लंबा तथा 125 मील चौड़ा चौड़ा एवं समुद्रतल से 1,640 फुट की ऊँचाई पर चारों ओर से पहाड़ों द्वारा घिरा हुआ है। यहाँ सबसे अधिक जनसंख्या निवास करती है और यक एक उपजाऊ भू-भाग है। यहीं से राइन नदी को जोड़ती हुई एक नहर निकाली गई है। दूसरा बेसिन वियना नगर के चारों ओर विस्तृत तथा कटी-फटी पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहाँ की मिट्टी अत्यंत उपजाऊ है। जलवायु की दृष्टि यह यूरोप में सबसे सुहावना स्थान है। तीसरे बेसिन के अंतर्गत हंगरी तथा ट्रैसिलवानिया के भाग संमिलित हैं। यह भाग समुद्रतल से केवल 394 फुट की ऊँचाई पर हैं। यह अनेक छोटी छोटी नदियों द्वारा विभाजित है। यहाँ समुद्रतट के किनारे बलू के ढेर तथा दलदल का विस्तार लगभग 3,000 वर्ग मील में फैला हुआ है। चौथे बेसिन के अंतर्गत रुमेनिया बलगेरिया तथा बेसारेबिया (Bessarabia) के भ-ूभाग आते हैं। नदी के किनारे समतल दलदली मैदान पाए जाते हैं इसका भीतरी भाग पहाड़ियों से भरा पड़ा है।

मॉलडेविया (Moldavia) नगर से नीचे लगभग 60 मील तक इस नदी में अनेक जलप्रपात हैं। इस नदी पर अनेक प्रसिद्ध नगर बसे हुए हैं, जिनमें हंगरी देश की राजधानी बुडापेस्ट, सुप्रसिद्ध नगर वियना, जो एक समय रोमन राज्य की राजधानी था, चेकोस्लोवाकिया का मुख्य नगर बेलग्रेड, बलगेरिया एवं रूमेनिया के क्रमश: निकापोलिस तथा गालाट्स (Galati) उल्लेखनीय हैं।

 विजयराम सिंह

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -