दामोदर नदी

Submitted by Hindi on Sat, 08/20/2011 - 11:44
दामोदर नदी बिहार राज्य के छोटा नागपुर क्षेत्र से निकलकर पश्चिमी बंगाल में पहुँचती है। हुगली नदी के समुद्र में गिरने के पूर्व यह उससे मिलती है। इसकी कुल लंबाई 368 मील है। इस नदी के द्वारा 2,500 वर्ग मील क्षेत्र का जलनिकास होता है। नदी में एकाएक बाढ़ आ जाती है। इस नदी की घाटी में बिहार राज्य का छोटा नागपुर क्षेत्र भाग एवं बंगाल का कुछ क्षेत्र स्थित है। भारत का प्रमुख कोयला एवं अभ्रक क्षेत्र भी इसी घाटी में स्थित हैं। इस नदी पर बाँध बनाकर जलविद्युत्‌ उत्पन्न की जाती है (देखें नदीघाटी योजना)। कुनर तथा बराकर इसकी सहायक नदियाँ हैं। (अजितनारायण मेहरोत्रा.)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -