डाउंज (Downs)

Submitted by Hindi on Tue, 08/16/2011 - 10:18
डाउंज (Downs) इंग्लैंड के दक्षिण-पूर्व में चाक पहाड़ियों की माला है। इसकी उत्तरी एवं दक्षिणी दो श्रेणियाँ हैं। उत्तरी डाउंज श्रेणी सरे (Surrey) और केंट (Kent) काउंटी से होती हुई समुद्र तक चली जाती है। इसकी लंबाई लगभग 95 मील है और इसमें स्थान-स्थान पर गहरे दर्रे हैं जिनमें से रेल मार्ग एवं सड़कें जाती हैं और नदियाँ उत्तर की ओर बहती हैं।

दक्षिणी डाउंज श्रेणी ससेक्स (Sussex) से होती हुई समुद्र तक जाती है। इसके दर्रों में से भी सड़कें एवं रेल मार्ग जाते हैं और नदियाँ दक्षिण की ओर बहती हैं। दक्षिणी एवं उत्तरी डाउंज के मध्य में वील्ड (Weald) का क्षेत्र है जो पहले गहन वन था किंतु अब प्राय: वृक्षहीन कर दिया गया है। दोनों डाउंज की औसत चौड़ाई सात मील एवं ऊँचाई 500 फुट है। दक्षिणी डाउंज के नाम पर भेड़ों की जाति भी है। [अजितनारायण मेहरोत्रा]

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -