डायमंड हारबर (Diamond Harbour)

Submitted by Hindi on Tue, 08/16/2011 - 10:46
डायमंड हारबर (Diamond Harbour) 1. उपमंडल, स्थिति : 210 31’ से 220 21’ उ. अ. तथा 880 31’ पू. दे.। यह पश्चिमी बंगाल राज्य के चौबीस परगना जिले का उपमंडल है। इस उपमंडल का क्षेत्रफल 1,283 वर्ग मील है, जिसमें से 907 वर्ग मील क्षेत्र में सुंदरवन है। उपमंडल के दक्षिण में अर्धनिर्मित भूभाग है जिसमें अरुद्ध नदमुख (estuary) द्वारा गंगा नदी समुद्र में जाने का मार्ग पाती है। इस उपमंडल में 1,575 गाँव हैं, केवल डायमंड हारबर एकमात्र नगर है।

2. नगर, स्थिति : 200 10’ उ. अ. तथा 880 12’ पू. दे.। यह नगर डायमंड हारबर उपमंडल का मुख्यालय है जो हुगुली नदी के बाएँ तट पर स्थित है। 30 मील लंबे रेलमार्ग द्वारा यह कलकत्ते से जुड़ा है। यहाँ से दक्षिण में चिनग्रिखाली (Chingrikhali) नामक किला है जिसमें भारी तोपें रखी हुई हैं। पहले यह ईस्ट इंडिया कंपनी के जहाजों के रुकने का प्रमुख स्थान था और अब भी यहाँ जहाज और स्टीमर आते हैं। यहाँ की जनसंख्या 10,135 (1961) थी। [अजितनारायण मेहरोत्रा]

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -