डेड सी क्या है?

Submitted by Hindi on Tue, 09/06/2011 - 15:26
किसी समुद्र को डेड सी का नाम देना क्या अजीब नहीं है? लेकिन किसी और समुद्र के इतने विभिन्न नाम भी नहीं हैं। यूनानी लेखकों ने इसे डेड सी का नाम दिया, हिब्रू लोग इसे साल्ट सी कहते हैं और अरब लोग इसे स्टिंकिंग सी कहते हैं। यह वास्तव में पतला नमक का लेक है जो जोर्डन और इज़रायल के बीच में स्थित है। यह एक गहरे मांद या रिफ्रट में स्थित है जो कि उस क्षेत्र में एक गहरी जगह है। डेड सी लगभग 48 मील लम्बा है और इसकी चौड़ाई कहीं तीन तो कहीं 11 मील तक है। यह संसार में पानी का सबसे निचला क्षेत्र है। इसकी सतह समुद्र तल से 400 मीटर नीचे है। इसका दक्षिणी हिस्सा तो बहुत ही छिछला है, लेकिन उत्तरी हिस्से में गहराई लगभग 400 मीटर है। डेड सी से कोई नदी निकलती लेकिन जोर्डन नदी और कुछ छोटी-मोटी नदियां इसमें गिरती हैं।

अगर इसमें पानी अधिक हो जाये तो उसको निकालने का सिर्फ एक तरीका है, वाष्पोत्सर्जन यानी वाष्प बनकर, जिससे इस सागर में खनिज की बड़ी मात्रा रह जाती है जैसे नमक, पोटाश, मैग्नेशियम क्लोराइड और ब्रोमीन। तभी पानी बहुत खारा होता है। अन्य समुद्रें की तुलना में छह गुना अधिक खारा है इसका पानी। यह दुनिया का सबसे खारा पानी है। इसमें इतने खनिज हैं कि व्यक्ति इसमें तैरता रहेगा, कभी डूबेगा नहीं। यह खनिज मनुष्य के लिए लाभकारी हो सकते हैं। एक अनुमान है कि इसमें 20 लाख टन पोटाश है, जो कृत्रिम खाद बनाने के काम आता है।

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -