डेरा गोपीपुर

Submitted by Hindi on Wed, 08/17/2011 - 11:11
डेरा गोपीपुर स्थिति : 31 40 से 32 13 उ0अ0 तथा 75 55 से 76 32 पू0 दे0। यह तहसील पंजाब राज्य के काँगड़ा जिले में स्थित है। इसका क्षेत्रफल 515 वर्ग मील है। उत्तर पूर्व में यह ऊँची मेंड (ridge) तक फैला हुआ है जो इसे काँगड़ा तहसील से पृथक्‌ करती है और दक्षिण-पश्चिम में ब्यास (Beas) नदी के घाटी के पार जैसवान (Jaswan) पर्वतमाला तक फैला हुआ है। गाज (Gaj) और ब्यास के मध्य में जो उपजाऊ मैदान स्थित है उसकी सिंचाई गाज और बुनर (Buner) नदियों द्वारा होती है। इस तहसील का मुख्यालय डेरा गोपीपुर है। इसके अतिरिक्त तहसील में 145 गाँव तथा हरिपुर नगर है। हिंदुओं का तिर्थस्थल ज्वालामुखी भी यहीं स्थित है।

 अजितनारायण मेहरोत्रा

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -