देवास

Submitted by Hindi on Tue, 08/16/2011 - 12:15
देवास 1. जिला, स्थिति : 22रू 59फ़ उ.अ. तथा 76रू 3फ़ पू.दे.। यह मध्य प्रदेश राज्य में एक जिला है। यह इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, सिहोर, होशंगाबाद, एवं पूर्वी पश्चिमी निमाड़ से घिरा है। इसका क्षेत्रफल 2,706 वर्ग मील है। कुछ भाग को छोड़कर समस्त क्षेत्र मालवा पठार के अंतर्गत आता है। चंबल, सिप्रा तथा काली सिंध, यहाँ की प्रमुख नदियाँ है। व्यपार में अन्न, तिलहन, कपास का प्रमुख स्थान है, जो बाहर भेजने के लिए इंदौर लाए जाते है। राजस्थानी बोली बोली जाती है। यहाँ मुख्यत: ज्वार, गेहूँ, तिलहन तथा कपास की कृषि होती है। यह छोटे एवं बृहत्‌ दो भागों में बटा है। यहाँ की जनसंख्या 4,46,901 (1961) थी।

2. नगर, स्थिति : 22रू 58फ़ उ.अ. तथा 76रू 4फ़ पू.दे.। यह उपर्युक्त नाम के जिले में स्थित नगर है। इसकी सागरतल से ऊँचाई 1,784 फुट है। यह इंर्दार से 24 मील दूर बंबई-आगरा मार्ग पर स्थित है। इसके पास चामुंडा पहाड़ियाँ हैं, जो 300 फुट ऊँची हैं। चट्टानी पर्वत की गुफा में देवी की मूर्ति खुदी हुई है, जो देखने योग्य है। यहाँ की जनसंख्या 34,577 (1961) थी।

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -