देवप्रयाग

Submitted by Hindi on Tue, 08/16/2011 - 12:02
देवप्रयाग स्थिति : 30रू 10फ़ उ.अ. तथा 78रू 37फ़ पू.दे.। यह उत्तरी उत्तर प्रदेश में कुमायूँ हिमालय के केंद्रीय क्षेत्र में टेहरी गढ़वाल जिले में एक प्रसिद्ध तीर्थस्थान है। यहाँ श्री रघुनाथ जी का मंदिर है, जहाँ हिंदू तीर्थयात्री भारत के कोने कोने से आते हैं। देवप्रयाग अलकनंदा और भागीरथी नदियों के संगम पर बसा है। यहीं से दोनों नदियों की सम्मिलित धारा 'गंगा' कहलाती है। यह टेहरी से 18 मील दक्षिण-दक्षिण-पूर्व दिशा में स्थित है। प्राचीन हिंदू मंदिर के कारण इस तीर्थस्थान का विशेष महत्व है। संगम पर होने के कारण तीर्थराज प्रयाग की भाँति ही इसका भी नामकरण हुआ है। यहाँ पर चावल, गेहूँ, जौ, सरसों, राई और आलू का व्यवसाय होता है। (कृष्णमोहन गुप्त)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -