देवरिया

Submitted by Hindi on Tue, 08/16/2011 - 12:11
देवरिया 1. जिला, यह उत्तरप्रदेश के पूर्वी भाग में एक जिला है, जो पूर्व एवं उत्तर-पूर्व में बिहार राज्य के चंपारन, सारन जिले, पश्चिम में गोरखपुर एवं दक्षिण में बलिया और आजमगढ़ जिलों से घिरा है। पहले यह गोरखपुर जिले की तहसील थी, जो अब स्वतंत्र जिला बन गया है। इसका क्षेत्रफल 2,087 वर्ग मील है। इसमें राप्ती, घाघरा, गंडक आदि नदियाँ बहतीं हैं। यहाँ की जनसंख्या 23,75,075 (1961) थी। यहाँ की मिट्टी उपजाऊ है जिसमें कृषि काफी सफलतापूर्वक की जाती है। यहाँ हाटा, पडरौना, देवरिया, एवं सलेमपुर प्रसिद्ध बस्तियाँ हैं।

2. नगर, स्थिति : 26रू 26रू उ.अ. तथा 83रू 42फ़ पू.दे. यह जिले का प्रमुख एवं प्रशासनिक नगर है। यहाँ की जनसंख्या 28,407 (1961) थी।

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -