डिगबोई

Submitted by Hindi on Wed, 08/17/2011 - 09:18
डिगबोई स्थिति: 270 23' उ0 अ0 तथा 950 37' पू0 दे0। यह असम राज्य के लक्षीमपुर जिले में डिब्रूगढ़ उपमंडल में स्थित राज्य का छठा बृहत्तम नगर तथा राष्ट्र के खनिज तेल का सुप्रसिद्ध उत्पादन केंद्र है। अत: नगरपालिका इसके दोनों भागों - डिगबोई नगर (जनसंख्या, 18,235) तथा डिगबोई तेलनगर (जनसंख्या, 16,793) - का प्रबंध करती है। यहाँ तेल साफ करने के कारखाने के अतिरिक्त अस्पताल, विद्यालय, सरकारी कार्यालय तथा अन्य सार्वजनिक संस्थाएँ विद्यमान हैं। डिगबोई के आसपास चाय के बागान हैं। यहाँ की जनसंख्या 35,028 (1961) थी।

डिगबोई में असम रेलवे तथा ट्रेडिंग कंपनी नामक संस्था ने 1889 ई0 में सर्वप्रथम पेट्रोलियम के कुएँ खुदवाए। उस समय का औसत मासिक उत्पादन 2,000-3,000 गैलन था। बाद में तीस कुएँ और खोदे गए लेकिन उनमें से 11 अनुत्पादक निकले। 1899 ई0 में असम ऑयल कंपनी ने पूरे संस्थान को ले लिया। तदनंतर यहाँ एक बड़ा तैलशोधक कारखाना स्थापित किया और तब से नगर की उन्नति होने लगी। यह उत्तर-पूर्व रेलमार्ग के माकूम लेखोपानी नामक शाखा पर स्थित है।

(काश्नीथ सिंह)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -