दिन सात जो चले बाँड़ा

Submitted by Hindi on Sat, 03/20/2010 - 10:43
Author
घाघ और भड्डरी

दिन सात जो चले बाँड़ा।
सुखे जल सातो खाँड़ा।


शब्दार्थ- बांड़ा – दक्षिण-पश्चिम हवा।

भावार्थ- यदि दक्षिणी पश्चिमी हवा निरन्तर सात दिनों तक चले तो पृथ्वी के सातों खंडों का पानी सूख जायेगा अर्थात् वर्षा नहीं होगी।