डीनीस्टर नदी

Submitted by Hindi on Fri, 08/19/2011 - 10:07
डीनीस्टर नदी (Dniester River) यह दक्षिण-पूर्वी रूस की प्रमुख नदी है। यह कार्पेथियन पर्वत से निकलकर काला सागर में गिरती है। यह नदी 150 मील तक रोमेनिया तथा रूस की सीमारेखा बनाती है। पहले इस नदी पर अनेक पुल थे, जो प्रथम महायुद्ध काल में रूस तथा रोमेनिया के झगड़े में तोड़ दिए गए। नीस्टर नदी का बहाव क्षेत्र 29,670 वर्ग मील में है। इस नदी में मोड़ों की अधिकता है। इसकी चौड़ाई औसतन 500 फुट से 750 फुट के बीच में है, पर कहीं कहीं 1,400 फुट भी है। ग्रेनाइट की जिह्वाकार शिलाएँ नदी यातायात में काफी असुविधाएँ लातीं हैं। इस नदी में बाढ़ फरवरी तथा जून में आती है। इसकी सहायक नदियाँ अनेक हैं पर छोटी छोटी होने से किसी महत्व की नहीं हैं। (रामवृक्ष सिंह)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -