दमदम

Submitted by Hindi on Sat, 08/20/2011 - 11:40
दमदम 1. स्थिति : 2242' उo अo तथा 8828' पूo देo। यह भारत में पश्चिमी बंगाल राज्य के चौबीस परगना जिले में कलकत्ता महानगर से छह मील उत्तर-पूर्व में स्थित प्रसिद्ध नगर तथा विख्यात हवाई अड्डा है। हवाई अड्डा तथा नगर की संयुक्त जनसंख्या 24,726 (1961) थी। यहाँ पर जूट, काच, दियासलाई, साबुन, लौह तथा इस्पात की चादर बनाने के कारखानें हैं। यहाँ चमड़े की सफाई का भी कारखाना है। 19वीं शताब्दी में सर्वप्रथम यहाँ बंदूक की दमदम गोलियाँ बनाई गई थीं। इन विशेष प्रकार की गोलियों का उपयोग अंग्रेजी सेना ने सबसे पहले पश्चिमोत्तर सीमाप्रांत के आदिवासियों के विरुद्ध किया था। 1899 ईo में हेग कॉनफरेंस में इस प्रकार की गोलियों के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया। यहाँ से तीन मील पूर्व-उत्तर-पूर्व में नारायणपुर में रेशम-उद्योग-अनुसंधान-केंद्र है।

2. असम राज्य में ब्रह्मपुत्र की घाटी में ब्रह्मपुत्र की शाखा पर डिब्रूगढ़ से 41 मील पूर्व में स्थित दमदमा नामक स्थान हे, जहाँ चाय के सघन बागान हैं। [कृष्णमोहन गुप्त]

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -