डॉ. हरिवंशराय बच्चन

Submitted by admin on Thu, 12/12/2013 - 15:21

(27 नवंबर, 1907)


जन्म स्थान :


प्रयाग (उ.प्र.)

शिक्षा :


एम.ए. (अंग्रेजी), पी.एच.डी. (कैम्ब्रिज वि.वि., लंदन)।
हिंदी के प्रसिद्ध कवि, गीतकार एवं चर्चित आत्मकथा लेखक।

प्रमुख कृतियां :


‘मधुशाला’, ‘मधुबाला’, ‘मधु कलश’, ‘एकांत संगीत’, ‘निशा निमंत्रण’, ‘उभरते प्रतिमानों के रूप’, ‘जाल समेटा’ इत्यादि (सभी कविताएं); ‘क्या भूलूं क्या याद करूं’,’दशद्वार से सोपान तक’, ‘नीड़ का निर्माण फिर’ (आत्मकथा) । डब्ल्यू. बी. येट्स की कविता पर शोध-कार्य।

वृत्ति :


इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अंग्रेजी के प्राध्यापक रहे, विदेश मंत्रालय में दस वर्ष हिंदी विशेषज्ञ रहे एवं छह वर्ष तक राज्यसभा के मनोनीत सदस्य रहे।

अनेक कविताओं का देशी-विदेशी भाषाओं में अनुवाद प्रकाशित। स्वयं भी अनेक प्रतिष्ठित विदेशी साहित्यकारों की कृतियों का हिंदी में अनुवाद किया। सरस्वती सम्मान सहित देश के अनेक महत्वपूर्ण पुरस्कार प्राप्त। इन दिनों मुंबई में अपने सिने-कलाकार पुत्र अमिताभ बच्चन के साथ रहते हैं।