
डॉ. शुभ्रता मिश्रा की अंग्रेजी भाषा में वनस्पतिशास्त्र व पर्यावरणविज्ञान से सम्बन्धित अनेक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। सन 2004 से हिन्दी में सतत वैज्ञानिक लेखन कर रही हैं। डॉ. मिश्रा के हिन्दी में वैज्ञानिक एवं सामयिक लेख विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित होते रहते हैं। उनकी अनेक कविताएँ भी विभिन्न कविता-संग्रहों में संकलित हैं।
प्रकाशित हिन्दी पुस्तकें
भारतीय अंटार्कटिक संभारतंत्र
धारा 370 मुक्त कश्मीर यथार्थ से स्वप्न की ओर
सम्मान
वीरांगना सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय फेलोशिप सम्मान (2016)
नारी गौरव सम्मान (2016)
राजीव गाँधी ज्ञान-विज्ञान मौलिक पुस्तक लेखन पुरस्कार-2012 (2014 में प्रदत्त)
मध्य प्रदेश युवा वैज्ञानिक पुरस्कार (1999)